भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की उत्तरप्रदेश प्रयागराज बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
प्रयागराज:-आज दिनांक 19.02.2026 (गुरुवार) को भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की Water Change Your Life एवं NGO Eco Solution केन्द्रीय कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछली बैठक में निर्धारित बिंदुओं की सफलता पर चर्चा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों में सदस्यों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु बिंदुवार समीक्षा की गई।
बैठक के प्रमुख निर्णय निम्न रहे —
1️⃣ प्रयागराज माघ मेला में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में टीम द्वारा सक्रिय सहयोग दिया गया तथा नियमित रिपोर्ट हेल्पलाइन पर प्रेषित की गई। मेला समाप्ति उपरांत संगम क्षेत्र एवं गंगा-यमुना स्नान घाटों की स्वच्छता हेतु विशेष अभियान नगर-निगम के सहयोग से संचालित किया जाएगा।
2️⃣ मेला अवधि में अपूर्ण रहे बुजुर्ग/झोपड़ी सहायता एवं सफाई कार्यों को अब प्राथमिकता से पूर्ण किया जाएगा।
3️⃣ नशा मुक्ति अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा कार्यकर्ताओं द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाते रहेंगे।
4️⃣ सड़क सुरक्षा अभियान अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर वाहन चालकों को यातायात नियमों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट उपयोग हेतु प्रेरित किया गया।
5️⃣ नगर क्षेत्र में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की गई।
6️⃣ मानवाधिकार जागरूकता हेतु सामाजिक बैठकों एवं संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी प्रदान की गई।
7️⃣ संस्था द्वारा आगामी समय में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सहयोग से जुड़े विशेष अभियान संचालित किए जाएंगे।
बैठक में रोजलीन सोलोमन, वी. एस. मिश्र, विश्वनाथ प्रजापति तथा अवधेश मौर्या सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
🌐 वेबसाइट: http://ihrctindia.in
☎️ हेल्पलाइन: 07366356042
📩 Email: infoihrct@gmail.com
#sunilsinghyadavmp #ihrctbharat #ihrctindia #humanrights #MeetingUpdate #WaterChangeYourLife #EcoSolution #Prayagraj #MaghMela #CleanGanga #RoadSafety #PlantationDrive #DrugFreeIndia #HumanRightsAwareness #SocialWork #NGOIndia

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की उत्तरप्रदेश प्रयागराज बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
Categories: Uncategorized

Leave a Reply