भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न संगठन विस्तार, स्वच्छता जागरूकता एवं जनसंपर्क को लेकर लिए गए अहम निर्णय
प्रयागराज।
दिनांक 03 फरवरी 2026 को भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रोसलीन सोलोमन जी ने की। बैठक में संगठन की पूर्व बैठकों की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन विस्तार पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में विशेष रूप से जिला अध्यक्ष श्री जगत नारायण जी, जिला विधि प्रभारी श्री बी. एस. मिश्र जी, जिला उपाध्यक्ष श्री बी. एन. प्रजापति जी, जिला मंत्री श्री ए. के. मौर्य जी एवं कार्यकारिणी सदस्य श्री गामा लाल सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि—
संगठन से जुड़े अधिक से अधिक लोगों को औपचारिक रूप से सदस्य बनाकर संगठन को मजबूत किया जाएगा।
स्वच्छता, मानवाधिकार एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े अभियानों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
आम नागरिकों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों एवं कानूनी जानकारी से अवगत कराने हेतु नियमित जनसंपर्क कार्यक्रम किए जाएंगे।
संगठन के प्रचार-प्रसार हेतु सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने संदेश जारी करते हुए कहा कि—
“भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, सम्मान और अधिकार पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है। संगठन की शक्ति उसकी एकता, अनुशासन और सक्रियता में निहित है। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाएं और मानवाधिकार संरक्षण की इस मुहिम को और अधिक मजबूत बनाएं।”
संगठन के शिवम तिवारी, कृष्णा यादव, युवराज सिंह राठौर, मनीष गुप्ता, जीवनलाल जैन चायवाले ने कहा कि बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
🌐 वेबसाइट: http://ihrctindia.in�
📞 हेल्पलाइन: 07366356042
📧 ईमेल: infoihrct@gmail.com
#sunilsinghyadavmp #ihrctbharat #ihrctindia #humanrights


Leave a Reply