भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा मकर संक्रांति पर जरूरतमंदों के लिए सेवा कार्यक्रम आयोजित
ग्वालियर।भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पाम पार्क, विवेक विहार कॉलोनी, ग्वालियर में एक लघु किंतु अत्यंत सराहनीय सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की घरेलू सहायिकाओं एवं अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों को सहायता प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम के अंतर्गत ठंड से बचाव हेतु मोज़े एवं कंबल वितरित किए गए। साथ ही टूथब्रश, साबुन जैसी दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री भी प्रदान की गई। पर्व की परंपरा को बनाए रखते हुए लाभार्थियों को गजक एवं लड्डू का वितरण कर मानवीय संवेदनाओं को और अधिक मजबूत किया गया।
यह कार्यक्रम श्रीमती मधु शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष) के मार्गदर्शन में, श्रीमती सरिता पाठक (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) के निर्देशन तथा श्रीमती उर्मिला नाहर (जिला अध्यक्ष) की गरिमामयी उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन की सक्रिय सदस्यों —
श्रीमती स्वराजलता गुप्ता, श्रीमती नमिता जैन, श्रीमती सुकृति गुर्जर, श्रीमती प्रवेश गुर्जर, श्रीमती पूनम सेमर एवं श्रीमती नीतू अग्रवाल — का सराहनीय योगदान रहा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव ने अपने संदेश मे कहा कि“मकर संक्रांति सेवा, समर्पण और सामाजिक समरसता का प्रतीक पर्व है।
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना है।
ग्वालियर इकाई द्वारा किया गया यह सेवा कार्य संगठन की संवेदनशीलता और मानवाधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। सभी पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।”
संगठन के शिवम तिवारी, कृष्णा यादव, मनीष गुप्ता, युवराज सिंह राठौर, जीवनलाल जैन चाय वाले, भावेश नाहर,सोना जैन,अंकित जैन ने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग के साथ खड़ा होना ही संगठन की वास्तविक पहचान है।मकर संक्रांति जैसे पावन अवसर पर सेवा का यह कार्य आत्मिक संतोष देता है।जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता नहीं पहुँचती, तब तक हमारी जिम्मेदारी समाप्त नहीं होती।
सेवा ही संगठन की आत्मा है।ग्वालियर इकाई सदैव जनसेवा के लिए तत्पर रहेगी।यह कार्यक्रम हमारी टीम भावना और सामाजिक दायित्व का प्रतीक है।मानव सेवा ही सच्ची राष्ट्र सेवा है, और भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के माध्यम से समाज की सेवा करने का अवसर मिलना गर्व की बात है।”
#sunilsinghyadavmp #ihrctbharat
#ihrctindia #humanrights #MakarSankranti2026 #SevaHiDharma
#समाजसेवा #GaribonKiMadad
#HumanityFirst
#SocialWorkIndia
#NeedHelpSupport
#WarmClothesDrive
#WinterRelief
#FestivalWithPurpose
#GwaliorNews
#GwaliorSocial
#MPNews
#MadhyaPradesh
#SehoreToGwalior
#TrustActivities
#NGOIndia
#PublicService
#PeopleForPeople
#जनसेवा #TrendingNow
#ViralNews
#BreakingNewsIndia
#GoodNews
#PositiveNews
#IndiaSpeaks
#NationFirst
#DeshKeLiye
#BharatSeva
#HarGharKhushiyan
#FestivalOfUnity
#ServeWithSmile
#SupportTheNeedy
#BeTheChange
#InspirationDaily


Leave a Reply